चंदौली, फरवरी 20 -- पीडीडीयू नगर,संवाददाता। रेलवे लोको अस्पताल में पीडीडीयू रेल महिला कल्याण संगठन की ओर से रेल कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों के लिए दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के प्रथम दिन बीते बुधवार को 337 रेलकर्मियों की स्वास्थ्य जांच की गई, जबकि द्वितीय दिवस गुरुवार को 354 रेलकर्मी और उनके परिजनों ने शिविर का लाभ उठाया। संगठन की अध्यक्षा चित्रा सिंह ने शिविर के आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों में निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को प्रोत्साहित करना, रोगों की प्रारंभिक पहचान सुनिश्चित करना तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में ...