चंदौली, दिसम्बर 13 -- पीडीडिीयू नगर। पीडीडीयू रेलवे डिविजन के डीआरएम उदय सिंह मीना के निर्देश पर ऊर्जा संरक्षण जागरूकता सप्ताह के उपलक्ष्य में शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली वरीय मंडल विद्युत अभियंता सुनील सिंह यादव के नेतृत्व में पीडीडीयू रेल मंडल के लोको अस्पताल, रनिंग रुम 556, डीजल शेड, टीआरएस शेड से निकाली गई। मंडल अभियंता इन्द्रजीत बहादुर ने कहा कि बिजली की आवश्यकता और खपत पर ध्यान रखें। अपने स्तर पर ऊर्जा की बचत में योगदान करें। इस मौके पर मंडल विद्युत अभियंता इन्द्रजीत बहादुर, वरीय अनुभाग अभियंता आशुतोष कुमार झा, धन्नजय रजक, कमलेश कुमार, शशि प्रकाश, अक्षय कुमार, दिनेश कुमार सिंह, अशोक कुमार, विकास कुमार, अंकित कुमार, रास बिहारी यादव एवं विद्युत विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.