प्रयागराज, मार्च 10 -- उत्तर मध्य रेलवे की ओर से अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया है। सोमवार को मुख्यालय में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 विषय पर हुई कार्यशाला में पूर्व प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी हरि कृष्ण ने अधिनियम की बारीकियों और इनसे संबंधित न्यायालय की ओर से दिए गए विभिन्न निर्णयों से अवगत कराया। कार्यशाला में प्रयागराज, झांसी और आगरा मंडल के साथ-साथ मुख्यालय एवं वर्कशॉप के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान उप महाप्रबंधक रजत पुरवार, संतोष बाजपेयी (कार्य अध्ययन अधिकारी), मुख्य कार्य अध्ययन निरीक्षक चंद्रप्रकाश राय, पुष्पेन्द्र सिंह, शशिप्रभा वर्मा आदि की उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...