जमशेदपुर, सितम्बर 6 -- जमशेदपुर। रेलवे दुर्गापूजा से पूर्व कर्मचारियों को सीलिंग के आधार पर बोनस देता है, जो अभी 17 हजार 980 रुपये है। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे और ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन लगातार ग्रेड पे और उत्पादकता के आधार पर बोनस देने की मांग बोर्ड में उठाते रहे, लेकिन रेल मंत्रालय ने 2025 में भी कर्मचारियों की बोनस राशि बढ़ाने पर ध्यान नहीं दिया। इससे 5 वर्ष पुराने स्लैब दर से ही रेल कर्मचारियों को बोनस मिलने की उम्मीद है। जानकार बताते हैं कि, रेल कर्मचारियों के बोनस राशि में वृद्धि का प्रस्ताव कैबिनेट में भेजा ही नहीं गया है। हालांकि दोनों फेडरेशन बोनस के स्लैब में बदलाव नहीं होने पर लगातार आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं। बोनस राशि बढ़ाने का पत्र एक बार फिर से रेलवे बोर्ड में दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...