पटना, फरवरी 9 -- बिहार के एक लाख से अधिक रेल कर्मियों को कैशलेस इलाज और जांच की सुविधा मिलेगी। एमआरआई और सीटी स्कैन सहित रेलवे अस्पताल में जो जांच उपलब्ध नहीं है, उन सभी जांचों के लिए भी रेल कर्मियों को पहली बार संबद्ध अस्पतालों में कैशलेस की सुविधा दी गई है। पूर्व मध्य रेलवे ने इस बाबत रेल अस्पतालों के प्रमुख को पत्र लिखा है। जानकारी के अनुसार रेलवे ने मेदांता, पारस सहित प्रदेश के लगभग आठ बड़े अस्पतालों से रेल कर्मियों के कैशलेस जांच, इलाज के लिए संबद्ध किया है। इसमें बिहार के किसी भी मंडल और केंद्रीय अस्पताल से रेफर मरीजों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है। इसमें रेल अस्पताल से रेफर उम्मीद कार्ड धारी मरीजों का कैशलेस इलाज किया जाता है। इसके बाद अस्पताल द्वारा बिल बना संबंधित अस्पताल को भेजा जाता है, जहां से इलाज में खर्च राशि का भुगतान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.