प्रयागराज, फरवरी 24 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले रेलकर्मियों के मामलों में मेडिकल कार्ड जारी होने तक इलाज बंद किए जाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए रेलवे के स्वास्थ्य निदेशालय ने कड़ा रुख अपनाया है। इस संबंध में जारी पत्र में कहा गया है कि सेवानिवृत्ति और आरईएलएचएस के तहत मेडिकल कार्ड जारी होने के बीच की अवधि में उपचार रोकना अमानवीय है और इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। एनसीआर समेत सभी जोन को निर्देश दिया है कि इस तरह की शिकायतें नहीं मिलनी चाहिए। रेलवे बोर्ड के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय की ओर से जारी आदेश (फाइल संख्या 2026/एच-1/2/2/मेडिकल फेसिलिटी) में स्पष्ट किया गया है कि स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले कर्मचारियों को मेडिकल कार्ड जारी करने में होने वाली प्रशासनिक दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.