बेगुसराय, फरवरी 5 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गढ़हरा बरौनी इकाई की ओर से रेल अधिकारियों से रेलकर्मियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की है। सोनपुर मंडल अध्यक्ष शिवप्रसाद यादव ने कहा कि अखिल भारतीय रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्र के आह्वान पर पूरे पूर्व मध्य रेल क्षेत्र में 36 सूत्री मांगों को लेकर गेट मीटिंग कर विरोध प्रदर्शन भी किया गया है। रेलवे कर्मचारियों से संबंधित सुरक्षा कोटि के कर्मचारियों के रिक्त पदों को अविलंब भरने, आउटसोर्सिंग को पूर्ण रूप से बंद, रिस्क एवं हार्डशिप भत्ता अन्य कर्मचारियों को भी देने, उच्च ग्रेड पे में खाली पदों को 10 प्रतिशत एलडीसी से सीधी भरा करने, रात्रि भत्ता को जितना ड्यूटी घंटे होंगे उतना का भुगतान करने, महिला कर्मचारियों के लिए सभी जगह चेंजिंग ...