लखनऊ, मार्च 21 -- -लोगों को घर खरीदने का मिलेगा अवसर - लखनऊ समेत 7 जिलों में भी नई परियोजनाएं शीघ्र लखनऊ। प्रमुख संवाददाता उत्तर प्रदेश रेरा ने 18 नई परियोजनाओं के पंजीकरण को स्वीकृति दे दी है। इनमें से 10 परियोजनाएं एनसीआर में हैं, जिसमें गौतमबुद्ध नगर में सबसे अधिक 6 नई परियोजनाएं हैं। इसके अलावा 8 परियोजनाओं के पंजीकरण के विस्तार के आवेदन को भी स्वीकार कर लिया गया है। इसके अलावा लखनऊ समेत प्रदेश के सात जिलों में भी नई परियोजनाएं शीघ्र आएंगी। नई परियोजनाओं के पंजीकरण और पहले से पंजीकृत परियोजनाओं के पंजीकरण के विस्तार के मामलों को तय करने के लिए रेरा ने 20 मार्च को संजय भूसरेड्डी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की थी। रेरा के समक्ष नए पंजीकरण के 29 और पंजीकरण के विस्तार के 8 मामले आए। नई परियोजनाओं से 4774 फ्लैट के प्रस्तावित विकास के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.