रांची, फरवरी 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। केंद्रीय बजट 2026-27 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 'डेडिकेटेड रेयर अर्थ कॉरिडोर' बनाने की घोषणा की है। यदपि उक्त कॉरिडोर तटीय राज्यों (ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु) में बन रहे हैं, लेकिन झारखंड अपनी खनिज संपदा के कारण रेयर अर्थ तत्वों से जुड़े उद्योगों की स्थापना में प्रमुख केंद्र के रूप में उभरेगा। बता दें कि झारखंड और ओडिशा राज्य सीमा बनाते हैं। ऐसे में झारखंड का औद्योगिक परिदृश्य, विशेषकर धनबाद से गुजरने वाले पूर्वी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (ईडीएफसी) के चलते इन नए अवसरों से काफी लाभान्वित होगा। ईडीएफसी का विस्तार झारखंड के कई जिलों के माध्यम से हो रहा है, जो सामग्री की आवाजाही को तेज और सस्ता बनाएगा। विश्लेषकों के मुताबिक यह परियोजना राज्य में स्टील, सीमेंट और अन्य खनिज-आधारित उद...