गिरडीह, जुलाई 20 -- झारखंडधाम/रेम्बा, हिटी। जमुआ प्रखंड की प्रमुख व्यवसायिक मंडी रेम्बा बाजार स्थित पतारडीह के झारखंड मोड़ पर मुख्य सड़क पर एक पखवारे से हो रहे जल जमाव की समस्या से शनिवार को जमुआ विधायक मंजू कुमारी की पहल पर राहत मिली है। विधायक की अगुवाई में वहां जल निकासी की फौरी तौर पर व्यवस्था की गई। लगातार हो रही बारिश के कारण मुख्य मार्ग पर जलजमाव हो गया था। इससे झारखंडधाम जानेवाले यात्रियों सहित आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। श्रावण मास में झारखंडधाम कांवरियों और श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है। जाने वाले शिवभक्तों को काफी कठिनाई हो रही थी। कार्यकर्ताओं द्वारा समस्या की जानकारी मिलते ही विधायक मंजू कुमारी स्वयं रेम्बा बाजार पहुंचीं और जलजमाव वाले स्थल का मुआयना किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.