गिरडीह, मार्च 23 -- रेम्बा, प्रतिनिधि। माहुरी वैश्य समाज की कुलदेवी मां मथुरासिनी की पूजा जमुआ प्रखंड की व्यवसायिक मंडी रेम्बा में शनिवार को धूमधाम से संपन्न हुई। प्रतिमा का विसर्जन रविवार को किया जाएगा। प्रत्येक वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष के शीतलाष्टमी को माहुरी वैश्य समुदाय द्वारा कुलदेवी मां मथुरासिनी की पूजा की जाती है। उक्त अवसर पर रेम्बा बाजार में माहुरी समुदाय द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई थी। महिलाएं माथे पर कलश लेकर मुख्य मार्ग पर चल रही थी। उसके पीछे-पीछे सैकड़ों लोग जयकारा लागते चल रहे थे। शोभा यात्रा रामकृष्ण ठाकुरबारी से शुरू की गई और सर्वप्रथम गणेश मंडप, बजरंगबली मंदिर, दुर्गा मंडप होते हुए दुखहरण नाथ मंदिर पहुंची। देवी-देवताओं को आमंत्रित करने के पश्चात बारहमासा तालाब में महिलाएं कलश के साथ पहुंची। वैदिक पुरोहित वरुण द्विवेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.