कन्नौज, मई 1 -- कन्नौज। हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र के गांव इसरापुर में कमरे में पोछा लगा रही महिला अचानक करंट की चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। इसरापुर निवासी आशु सिंह की 26 वर्षीय पत्नी वैष्णवी गुरुवार की शाम अपने कमरे में पोछा लगा रही थी। तभी कमरे में रखे रेफ्रिजरेटर में किसी तरह करंट उतर आया। जिसकी चपेट में आकर वैष्णवी गंभीर रूप से झुलस गई और उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मामले की सूचना देते हुए शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.