भागलपुर, दिसम्बर 17 -- रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज इलाज के लिए लाए गए नौ माह के एक बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने बताया की कोलगामा, सुल्तानगंज निवासी सोहित कुमार के नौ माह के पुत्र सिमांत कुमार को सोमवार को अचानक रात में तेज बुखार आया। परिवार वालों ने ग्रामीण चिकित्सक को दिखाया। सुधार नहीं होने पर रेफरल अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...