गोपालगंज, फरवरी 4 -- भोरे, एक संवाददाता। रेफरल अस्पताल भोरे में सरकारी दवाओं के गबन एवं अवैध बिक्री का आरोप लगाया गया है। भोरे निवासी एके सिंह ने डीएम को आवेदन देकर अस्पताल के स्टोर इंचार्ज संजय राय पर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। आवेदन में कहा गया है कि अस्पताल में आने वाली एआरबी सहित अन्य महंगी व आवश्यक दवाओं को स्टॉक से निकालकर बाहरी मेडिकल दुकानों में अवैध रूप से बेचा जा रहा है। इससे गरीब व जरूरतमंद मरीजों को समय पर दवाइयां उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं और सरकार को आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, दवा स्टॉक व वितरण रजिस्टर सहित खरीद अभिलेखों का ऑडिट कराने व दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रिशु कुमार ने बताया कि आरोप पूरी तरह से निराधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.