छपरा, मई 2 -- कोपा। थाना क्षेत्र के चौखरा गांव में बुधवार की शाम कोपा पुलिस ने रेप मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के घर की कुर्की जब्ती की। आरोपी चौखरा गांव का ही निरंजन सिंह बताया गया। कोपा थाना काण्ड का आरोपी लम्बे समय से फरार चल रहा है। घर की कुर्की जब्ती कर सामान की सूची बना कर थाने लाया गया। अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर धराया दाउदपुर(मांझी)। मांझी थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज दियर से गुरुवार की रात अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर मांझी थाना क्षेत्र के फतेहपुर सरैया निवासी धीरज कुमार यादव बताया जाता है। बाइक की टक्कर में युवक घायल,रेफर तरैया। थाना क्षेत्र के पचड़ौर में एसएच 104 पर बाइक की टक्कर में एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक परौना गांव निवास...