लखनऊ, अगस्त 8 -- हजरतगंज के झलकारीबाई महिला अस्पताल में गोमती नगर विस्तार निवासी रेप पीड़िता किशोरी (14) ने शुक्रवार को शिशु को जन्म दिया है। गुरुवार रात किशोरी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल के सीएमएस का कहना है कि प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हैं। किशोरी के परिवारीजनों ने गोमती नगर विस्तार थाने में बेटी से रेप होने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस रेप के आरोपी को पहले ही जेल भेज चुकी है। गोमतीनगर विस्तार निवासी रेप पीड़िता किशोरी मूल रूप से बहराइच की रहने वाली है। आरोप है कि अशोक नाम के युवक ने किशोरी से रेप किया था। किशोरी ने डर के कारण परिवारीजनों से मामले को छुपाए रखा था। मई में किशोरी को पेट में दर्द उठा तो परिवारीजन उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि किशोरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.