कौशाम्बी, जनवरी 20 -- संदीपनघाट थाने के महगांव गांव में एक युवक को झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देने और मारपीट का प्रयास करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने मंगलवार को थाने जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महगांव निवासी आमिर पुत्र नन्हे अहमद ने बताया कि आठ जनवरी की शाम वह यादव टी स्टाल पर चाय पी रहा था। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और पांच लाख रुपये की मांग करते हुए कहा कि रकम देने पर एक व्यक्ति के विरोधियों को झूठे रेप केस में फंसाकर जेल भेज दिया जाएगा। आरोप है कि 16 जनवरी को उसी बातचीत की पुष्टि के लिए नन्हे को एक ईंट-भट्ठे पर बुलाया और वहां गाली-गलौज करते हुए वाहन में रखे लाठी-डंडे से हमला करने का प्रयास किया। इसके बाद उसे झूठे रेप केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। ...