बबेरू (बांदा), जनवरी 1 -- यूपी के बांदा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव में गुरुवार को युवती ने दुष्कर्म की कोशिश करने पर सपा के बूथ अध्यक्ष को फरसे से काट डाला। इसके बाद खून से सना फरसा लेकर युवती पुलिस चौकी पहुंच गई। युवती के हाथ में खून से सना फरसा देख चौकी में हड़कंप मच गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक व सीओ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक मुरवल गांव के सपा के बूथ अध्यक्ष 48 वर्षीय सुखराज प्रजापति ने गुरुवार को पहले शराब पी और फिर पड़ोस में ही रहने वाली युवती के घर में घुस गया। युवती घर में अकेले थी। सुखराज ने युवती के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो सुखराज जोर जबरदस्ती करने लगा। दुष्कर्म का प्रयास करने पर युवती ने कमर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.