फतेहपुर, जून 2 -- फतेहपुर। प्राइवेट स्वंय सहायता समूह चलाने वाला रेप का आरोपी संचालक रविवार को कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कई दिन से पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थी। आबूनगर चौकी प्रभारी विनीत कुमार उपाध्याय पुलिस टीम के साथ लगातार छापेमारी कर रहे थे। महाराजगंज जिले से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि शहर में खपटिहा थाना कौंधियारा प्रयागराज निवासी योगेंद्र कुमार एक प्राइवेट स्वंय सहायता समूह चलाता था। उसने महिलाओं के कई समूह बना रखे थे। शहर के एक मोहल्ले की निवासी महिला भी समूह में शामिल थी। योगेंद्र महिला के घर आता जाता था। इसी दौरान महिला की नाबालिग बेटी को अकेला जान योगेंद्र ने दुष्कर्म किया। मां के घर पहुंचने पर किशोरी ने पूरी बात बताई। जिस पर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। आरोपी के महाराजगंज आफिस में हो...