मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- मड़वन, एक संवाददाता। रेपुरा में सोमवार से श्रीहनुमंत प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इससे पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में यजमान महंत मृत्युंजय दास, नरेंद्र ठाकुर एवं उमाशंकर ठाकुर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर शंभूनाथ चौबे, सुबोध तिवारी, राधेश्याम विजेता, विनोद श्रीवास्तव, रामपुकार ठाकुर, संजय कुमार, नीतेश कुमार, सत्येंद्र कुमार, प्रिंस कुमार, विनोद ठाकुर, रामकिशोर सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...