मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- मड़वन, एक संवाददाता। प्रखंड की रूपवारा पंचायत रेपुरा ब्रह्मस्थान परिसर में आगामी 30 मार्च से आयोजित श्रीश्री 108 शतचंडी महायज्ञ एवं राम कथा की तैयारी अंतिम चरण में है। बुधवार को यज्ञ समिति के महंत मृत्युंजय दास ने बताया कि 30 मार्च को सुबह 7:00 बजे कलश यात्रा आरंभ होगी। इसके लिए अब तक 1101 कन्याओं का पंजीकरण किया गया है। बताया कि आचार्य ऋषिकेश उपाध्याय के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ संपन्न होगा। वहीं, मनीष माधव के द्वारा श्रीराम कथा का वाचन होगा। अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी ने बताया कि सात अप्रैल को 108 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार कराया जाएगा। वहीं, आठ अप्रैल को पर्यावरण मेला का आयोजन होगा। इसमें पर्यावरण को स्वच्छ रखने, प्रदूषण से बचाव आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। यज्ञ के दौरान प्रतिदिन शाम में श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.