लखीमपुरखीरी, जनवरी 28 -- अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रेनू मिश्रा को मितौली का नया एसडीएम बनाया गया है। तहसील पहुंचकर उन्होंने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। यहां तैनात रहे एसडीएम विनीत उपाध्याय को नगर मजिस्ट्रेट मिर्जापुर के पद पर भेजा गया है। रेनू मिश्रा की इसके पहले भी मितौली में बतौर न्यायिक मजिस्ट्रेट तैनाती थी। 14 सितंबर 2022 को जिले में आमद कराने के बाद वह 22 सितंबर 2022 को मितौली की पहली न्यायिक मजिस्ट्रेट बनी थी। 27 अक्टूबर को 2023 को उनका तबादला कर दिया गया था। उन्हें जिला मुख्यालय पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई थी। तब से वह वहीं कार्य कर रही थी। अब उन्हें मितौली तहसील की जिम्मेदारी दी गई है। सोमवार को मितौली तहसील मुख्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें निवर्तमान एसडीएम विनीत उपाध्याय को विदाई की गई। वहीं नवागं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.