सीवान, फरवरी 13 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के रेनुआ गांव में श्रीमद्भागवत कथा के उत्साहपूर्ण आयोजन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ शुक्रवार को हुई। कलश यात्रा में हाथी घोड़ा बैंड बाजा के साथ सिर पर कलश लिए महिलाएं व युवतियां पारंपरिक परिधानों में थीं। एकता भवन के समीप राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन पूरे गांव वासियों द्वारा किया जा रहा है। कलश यात्रा में हजारों महिलाएं, युवतियां, युवा, बच्चे व अन्य श्रद्धालु जल से भरे कलश लेकर उत्साह से निकले। श्रद्धालु पूरे गांव का भ्रमण कर आयोजन स्थल पर पुन: पहुंचे जहां कलश यात्रा समाप्त हो गई। आयोजकों ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 13 फरवरी से 22 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान व्यास पीठ से कथा वाचक व अयोध्या के सोनू पुजारी जी महाराज व अंकित नंद जी महा...