अमरोहा, मार्च 10 -- अवैध खनन में पकड़ा गया ट्रैक्टर-ट्राली छुड़ाने को लेकर ग्रामीणों की पुलिस व खनन अधिकारी से जमकर नोकझोंक हुई। मौके पर काफी देर तक हंगामा रहा। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शांति भंग में निरुद्ध ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात कोतवाली क्षेत्र के गांव मछरई में अवैध तरीके से बालू रेत का खनन किया जा रहा था। सोशल मीडिया पर खनन करते हुए लोगों का वीडियो भी वायरल हुआ था। देर रात खनन अधिकारी पुलिस टीम को लेकर मौके पर पहुंच गए। खनन अधिकारी ने बालू रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली को छापा मारकर पकड़ लिया। इस दौरान खनन में लगे ग्रामीणों ने खनन अधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को घेर लिया तथा उनसे ट्रैक्टर-ट्राली छुड़ाने के लिए नोकझोंक करने लगे। काफी देर तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने दो सगे भाइयों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.