अररिया, फरवरी 10 -- भरगामा। निज संवाददाता पंडित अमोघ नारायण झा अमोघ की जन्म शताब्दी के अवसर पर रेणु साहित्य मंच परिसर भरगामा में आयोजित जिला स्तरीय हिंदी साहित्य सम्मेलन में साहित्य और राजनीतिक का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत साहित्यकार अजय भारती अकेला, पंडित अमोघ नारायण , साहित्यकार महेंद्र प्रसाद यादव सहित अन्य कई महान रचनाकारों के पुस्तकों के लोकार्पण के साथ हुई । कुल पांच पुस्तकों का विमोचन हुआ। इससे पूर्व पूर्व सांसद व कवि आनंद मोहन साहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर साहित्य सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन किया । भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह सहित कई राजनीतिक दलों के लोग व वरीय साहित्यकार मौजूद थे। आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय भारती अकेला ने कहा कि रेणु माटी की धरती साहित्य संस्कृति सहित अन्य विधाओं में सदैव अग्रणी रही ...