मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अपहरण के बाद बंधक बना 13 साल की नाबालिग लड़की से शेखपुरा में देह व्यापार कराने के मामले में हाईकोर्ट ने आरोपित के आपराधिक इतिहास की मांग नगर थाने की पुलिस से की है। इसके लिए एसएसपी कार्यालय से वायरलेस मैसेज जारी किया गया है। मुजफ्फरपुर के रेड लइट एरिया के आरोपित युवक मो. आजाद ने हाइकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। बताया गया कि शेखपुरा जिले के करणडेय थाना क्षेत्र में पुलिस ने 13 साल की अपहृत किशोरी को बरामद किया था। किशोरी ने पुलिस को बताया था कि अपहरण के बाद उसे शेखुपरा में घर में बंधक बनाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। किशोरी के बयान पर पुलिस ने मुजफ्फरपुर शुक्ला रोड की आसमा खातून को भी गिरफ्तार किया था। बता दें कि पूर्व में भी कई बार मुजफ्फरपुर रेड लाइट एरिया में किशोरियों को बंधक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.