लखीमपुरखीरी, फरवरी 6 -- गुरुवार को रेड मर्करी देने के नाम पर ठगने के लिए साउथ कोरिया से बुलाए गए दोनों व्यक्तियों को पुलिस ने कई घंटे पूछताछ के बाद छोड़ दिया। दोनों से कोतवाली पुलिस, सीओ और एलआईयू अफसरों ने कई घंटे पूछताछ की। पुलिस ने उनको दिल्ली से निघासन लेकर आए ऊबर के टैक्सी ड्राइवर की तहरीर पर हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ नाम बदलकर धोखाधड़ी करने आदि की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अभी पूछताछ के लिए हिरासत में रखा है। गुरुवार को एसआई आदित्य यादव और सिपाही संजय सिंह ने मुखबिर की सूचना पर चौकसी दिखाते हुए कस्बे की ढखेरवा रोड के जिओ पेट्रोल पंप के पास पढ़ुआ थाने के सोठियाना गांव के दो युवकों रेहान और वसीम को दक्षिण कोरिया के दो नागरिकों के साथ पकड़ा था। उनको कोतवाली लाकर रात करीब बारह बजे तक पूछताछ की गई। सीओ शि...