कानपुर, फरवरी 13 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान 17 फरवरी को डीएवी डिग्री कॉलेज में होगा। शुक्रवार को एल्डर्स कमेटी ने दिशा निर्देश जारी किए। डीएवी डिग्री कॉलेज से 500 मीटर दूर यानी गोरा कब्रिस्तान तिराहे तक रेड जोन घोषित है। कोई भी प्रत्याशी अपने होर्डिंग बैनर नहीं लगा सकेगा और न ही बूथ लगाएगा। जिनके लगे हैं उन्हें हटाने के निर्देश दिए गए हैं। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि मतदान स्थल पर कोई भी मतदाता मोबाइल लेकर नहीं जा सकेगा। मतदान के लिए मतदाता को सीओपी कार्ड के साथ ही क्यूआर कोड की हार्ड कॉपी लानी होगी। मतदान स्थल पर किसी तरह का हथियार अथवा शस्त्र ले जाना भी प्रतिबंधित रहेगा। बार कोड की मतदाता पर्ची बार एसोसिएशन काउंटर से प्राप्त की जा सकती है। कानपुर बार एसोसिएशन डॉट कॉम पर यूपी बार ...