साहिबगंज, अप्रैल 8 -- साहिबगंज। रेड क्रॉस सोसायटी की साहिबगंज जिला शाखा की ओर से 12 अप्रैल को बोरियो प्रखंड के खैरवा पंचायत भवन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर का आयोजन पूर्वाह्न 10 से दोपहर 12 बजे तक होगा। शिविर का उद्घाटन डीसी हेमंत सती करेंगे। अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत ने बताया कि शिविर को सफल बनाने के लिए सिविल सर्जन से अनुभवी चिकित्सक,नर्स व अपेक्षित जांच सामग्री के साथ वांछित दवा आदि की सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। इधर,शिविर को सफल बनाने के लिए सोसायटी के सचिव डॉ. विजय कुमार सदस्यों के साथ जुट गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.