शाहजहांपुर, मई 10 -- शाहजहांपुर,संवाददाता। विश्व रेड क्रॉस दिवस के सप्ताह के क्रम में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ़ विजय जौहरी ने रेड क्रॉस के कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी को रेड क्रॉस का चिन्ह का मेडल पहनाकर एवं रेड क्रॉस के संस्थापक हेनरी डोनेट का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होनें बताया कि, विश्व रेडक्रॉस 2025 की थीम मानवता को जीवित रखना है। डॉ़ जौहरी ने बताया कि, रेडक्रॉस विश्व की प्रथम समाजसेवी संस्था है जिसका गठन 1863 में हुआ था। जिसको तीन बार शांति नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। डॉ़ विजय जौहरी ने बताया कि, रेडक्रॉस सोसायटी अपनी रेडक्रॉस की भूमि पर जनहित में ब्लड बैंक खोलने का सफल प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर अग्रज जौहरी, अवनीश सक्सेना, खुटार ब्लॉक प्रमुख नामित दीक्षित, पवन सक्सैना, कृपाशंकर सक्सेन...