जहानाबाद, फरवरी 14 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी एवं कुर्मा संस्कृति मेडिकल कॉलेज एंड हास्पीटल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। रेडक्रॉस भवन के सभाकक्ष में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डा सत्येंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए स्वास्थ्य शिविर के आयोजन की सफलता की कामना की और कुर्मा संस्कृति मेडिकल कॉलेज ऐण्ड हास्पीटल के मैनेजमेंट को जिलावासियों के लिए इस तरह का आयोजन एक निश्चित अंतराल पर करने का सलाह दिया। इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में डा केसी झा, डा दिव्यम कुमार, डा दिव्या सोलंकी ने सैंकड़ों लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उचित चिकित्सीय परामर्श दिया। मुख...