देहरादून, दिसम्बर 5 -- फोटो देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। दून के प्रमुख समाजसेवी और ह्यूमन्स फॉर ह्यूमैनिटी के संस्थापक अनुराग चौहान को भारत में सामुदायिक कल्याण के प्रति उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा पैट्रन के रूप में सम्मानित किया गया है। वैश्विक रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट मूवमेंट का हिस्सा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने अनुराग के मिशन के साथ ही अपने मूल्यों निष्पक्षता, करुणा और वंचित समुदायों की सेवा के बीच के सामंजस्य को स्वीकार किया। भारत में यह संस्था राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मानद नेतृत्व में कार्य करती है। पिछले एक दशक से अधिक समय से अनुराग चौहान ने मासिक धर्म स्वच्छता, सार्वजनिक स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण और समानता आधारित जागरूकता पर काम किया है। दून में शुरू हुई ह्यूमन्स फ़ॉर ह्यूमैनिटी की पहल एक आंदो...