देहरादून, फरवरी 8 -- पौड़ी। शहर में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में अब एक प्रभावी और तेज पहल शुरू की गयी है। सड़क पर छोटे-बड़े गड्ढों को भरने के लिए अब इंस्टेंट पॉटहोल रिपेयर रेडीमिक्स का उपयोग किया जा रहा है। यह एक रेडी-टू-यूज़ कोल्ड मिक्स मटेरियल है, जिसे गर्म करने की जरूरत नहीं पड़ती और इससे गड्ढों की मरम्मत कम समय में हो जाती है। ख़ास बात यह है कि मरम्मत के तुरंत बाद ही यातायात सुचारु रूप से चालू हो जाता है। प्रदेशभर में सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जा रहा है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने सड़क सुरक्षा बैठक में भी इस पर जोर दिया था। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी। नगर क्षेत्र में गड्ढों की समय पर मरम्मत कर दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना प्राथमिकता है। छोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.