वाराणसी, नवम्बर 27 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। आईएमएस बीएचयू के रेडियोडायग्नोसिस एवं इमेजिंग विभाग की ओर से दो दिवसीय सम्मेलन 29 और 30 नवंबर को आयोजित है। डॉ.राजेंद्र राव सीएमई 2025 में महिला इमेजिंग पर चर्चा होगी। इंडियन रेडियोलॉजिकल ऐंड इमेजिंग एसोसिएशन और इंडियन कॉलेज ऑफ रेडियोलॉजी ऐंड इमेजिंग के विशेषज्ञों के सहयोग से हो रहे आयोजन में नए शोधों पर विमर्श होगा। आयोजन अध्‍यक्ष प्रो. अमित नन्‍दन धर द्विवेदी ने कहा कि स्तन कैंसर की शुरुआती पहचान, पेल्विक इमेजिंग, अल्ट्रासाउंड एवं एमआरआई तकनीक समेत कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग जैसे विषयों पर चर्चा होगी। सचिव प्रो.शिवी जैन और कोषाध्‍यक्ष डॉ.अनुभा पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए समय पर सटीक निदान उपलब्ध कराना है। इसमें पीजीआई चंडीगढ़,...