सासाराम, मई 17 -- कोचस, हिन्दुस्तान टीम। पैक्स चुनाव के नतीजे आते ही शनिवार को विजेता प्रत्याशियों व उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बलथरी पैक्स से सुरेंद्र राम ने 76 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। सुरेन्द्र को 806 मत व श्रीकांत तिवारी को 730 वोट मिले। वहीं रेड़िया पैक्स से सुनील कुमार सिंह अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामाश्रय सिंह को 15 वोटों से हराया। सुनील को 693 व रामाश्रय को 678 मत मिले। बीडीओ चंद्रभूषण प्रसाद गुप्ता ने दोनों जीते प्रत्याशियों के साथ 61 सदस्यों को जीत का प्रमाण पत्र दिया। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया व मिठाइयां बांटी। उधर, बलथरी में सुरेंद्र राम की जीत के बाद गांव में उत्साह चरम पर देखा गया। रेड़िया पैक्स से विजयी रहे सुनील कुमार सिंह ने जनसमर्थन की जीत बताया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.