पलामू, मार्च 9 -- मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा काशी नगरी निवासी नीलू देवी ने मुहल्ले के नवमित तिवारी उर्फ रिया तिवारी एवं नवनीत तिवारी उर्फ पिंकू के खिलाफ सोने का चेन छिनने व छेड़खानी करने की शिकायत करते हुए शहर थाना में प्राथमिकी कराई है। दूसरी तरफ संतोष तिवारी ने गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर सोने की चेन छीनने का आरोप लगाते हुए नरेंद्र तिवारी, साधना देवी, राजीव तिवारी, राकेश तिवारी, नीलू देवी, धीरज तिवारी एवं रितेश तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी कराई है। शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार जमीन को लेकर बढ़े विवाद में दोनों पक्ष उलझे हैं। मामले की गहन जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.