गुड़गांव, जून 22 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता।शहर के विभिन्न हिस्सों में रेडलाइट सिग्नल के बॉक्स तोड़कर बैट्री और इन्वर्टर चोरी करने के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुनील उर्फ कालू (लखनऊ, उत्तर प्रदेश), हीरा (दक्षिण दिल्ली) और राहुल (मदनपुर जेजे कॉलोनी, दक्षिण दिल्ली) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 6 इन्वर्टर बैटरी, 3 इन्वर्टर और वारदात में इस्तेमाल किया गया एक ऑटो रिक्शा बरामद किया है। बता दे कि ओनिक्स इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के सिविल इंजीनियर वीरेंद्र सिंह भास्कर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी कंपनी गुरुग्राम में रेडलाइट सिग्नल लगाने का काम करती है। उन्होंने बताया कि 17 जून की रात जलवायु विहार स्थित रेडलाइट सिग्नल के पास लगे बॉक्स से एक इन्वर्टर औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.