लखनऊ, जुलाई 26 -- इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी का कार्यक्षेत्र व्यापक है। आपदा राहत, स्वास्थ्य सेवा, सामुदायिक विकास जैसे क्षेत्रों में सोसाइटी द्वारा व्यापक कार्य किया जा रहा है। पूरे भारत में 1100 से अधिक शाखाएं हैं। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाती है, जैसे कि प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण, रक्त दान अभियान और विभिन्न बीमारियों के उन्मूलन के लिए जागरूकता कार्यक्रम। यह कहना है प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का। वे शनिवार को रेडक्रॉस सोसाइटी की राज्य शाखा के सभापति चुने गए। डिप्टी सीएम इंडियन रेडक्रास सोसाइटी की उत्तर प्रदेश राज्य शाखा के चुनाव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सोसाइटी मानवीय सिद्धांतों और मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए भी काम करती है, जैसे कि निष्पक्षता, निस्...