गिरडीह, जुलाई 2 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह रेडक्रॉस ने मंगलवार को राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे और चार्टेर्ड अकाउंटेंट डे पर अपने भवन में सम्मान समारोह कर डॉक्टरों को सम्मानित किया। समारोह में उन डॉक्टरों को मौजूद अतिथियों से शॉल और मोमेंटों देकर सम्मानित किया, जो इस रेडक्रॉस में सेवा दे रहे हैं। इनमें वरीय चिकित्सक डॉ जीसी सिन्हा, डॉ प्रियंका अग्रवाल, डॉ ओमकार और डॉ विक्की हैं। इसके अलावा फिजियोथेरेपी सेंटर में मशीनों के लिए आर्थिक सहयोग करनेवाले चार्टेर्ड अकाउंटेंट टीम को भी सम्मानित किया। समारोह की शुरुआत अतिथियों का स्वागत और सम्मान के साथ हुआ। जन-जन तक पहुंचाए रेडक्रॉस की सेवाएं रेडक्रॉस के अध्यक्ष सह डीसी रामनिवास यादव ने चिकित्सकों और चार्टेर्ड अकाउंटेंट को बधाई दी। कहा कि दोनों समाज के अभिन्न अंग हैं। उन्होंने रेडक्रॉस की सेवाओं की सर...