बस्ती, अक्टूबर 9 -- बस्ती। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की बस्ती शाखा में आंतरिक विवाद उभरकर सामने आया है। कार्यकारिणी के कई सदस्यों ने चेयरमैन सहित अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष को एक पत्र भेजा गया है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि वर्तमान पदाधिकारी संगठन के मूल सिद्धांतों से भटक गए हैं। सदस्यों का कहना है कि संस्था अपने उद्देश्यों को पूरा करने में असफल है। रेडक्रॉस के सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया है कि संगठन की गतिविधियों में पारदर्शिता का अभाव है और निर्णय व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चेयरमैन को कई बार व्यक्तिगत रूप से और विभिन्न कार्यक्रमों में अनियमितताओं की जानकारी दी गई, लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा है। कार्यकारिणी सदस्य अशोक सिंह, उमेश श्रीवास्तव, हरीश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.