कटिहार, मई 9 -- कटिहार, निज संवाददाता रेडक्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्यूनेन्ट का जन्मदिन मनाने को लेकर अध्यक्ष डॉक्टर रंजना झा के नेतृत्व में सदस्य रेडक्रॉस भवन में एकत्रित हुए। उनका जन्म 8 मई 1828 को हुआ था। मानव सेवा में उनके योगदान तथा रेडक्रॉस स्वयंसेवकों की सेवा भाव को याद करने के लिए विश्व रेडक्रॉस दिवस के रूप में जन्मदिन मनाया जाता है। सचिव संतोष गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि 160 वें वर्ष में रेडक्रॉस लगभग 10 करोड़ स्वयंसेवकों के सहयोग से विश्व के 190 देशों में मानव स्वास्थ्य तथा जीवन की रक्षा में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस के अविस्मरणीय सेवा कार्यों के लिए तीन बार नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया है। पूर्व अध्यक्ष अनिल चमडिया ने कहा कि सोसाइटी ने पीड़ितों की मदद में सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है।विवेन सरकार, विमल सिंह बेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.