भभुआ, जून 21 -- भभुआ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेडक्रॉस भवन में योग शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक श्याम लाल प्रसाद ने रेडक्रॉस सदस्यों को शारीरिक व मानसिक विकास में उपयोगी विभिन्न योगासन एवं मुद्राओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी और अभ्यास कराया। शिविर में रेडक्रॉस के कोषाध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, प्रबंध समिति सदस्य छोटेलाल शुक्ल, लाल बहादुर सिंह यादव, सदस्य रवि शंकर अग्रवाल, मुन्ना पांडेय, स्वयंसेवक रविकान्त मिश्र, संतोष मिश्र, शोभा गुप्ता, रविशंकर सिंह, हीरा सिंह, भूषण पांडेय, नन्हक राम आदि ने भाग लिया। फोटो- 21 जून भभुआ- 11 कैप्शन- भभुआ शहर के कचहरी पथ में स्थित रेडक्रॉस भवन में शनिवार को आयोजित योग शिविर में योगाभ्यास करते लोग। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया योगाभ्यास भगवानपुर। प्रखंड मुख्या...