गया, दिसम्बर 26 -- शहर के रेडक्रास परिसर में गरीब जरूरतमंदों को शुक्रवार को कंबल वितरित किया गया। चेयरमैन उपेन्द्र नारायण सिंह के दिशा निर्देश में वाइस चेयरमैन डॉ. राम सरेख सिंह, कोषाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, सचिव डॉ. तनवीर उस्मानी व प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. विजय करण ने कुल 100 लोगों के बीच कंबल वितरित किया। इस अवसर पर डॉ. प्रभात कुमार सिन्हा, डॉ. अंबुज कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार अग्रवाल, राम कुमार मेहता, गौरव कुमार सहित रेड क्रॉस, गया के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...