बिजनौर, जनवरी 8 -- बिजनौर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत गुरुवार को एआरटीओ प्रवर्तन ने व्यावसायिक वाहनों और ट्रैक्टर-ट्रालियों की सुरक्षा मानकों के अनुरूप जांच की गई और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। गुरूवार को एआरटीओ प्रवर्तन गौरी शंकर ठाकुर एवं यात्रीकर अधिकारी मुन्नालाल ने जिले में विभिन्न मार्गों तथा शुगर मिलों के आसपास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान व्यावसायिक वाहनों व ट्रैक्टर-ट्रालियों के पीछे लगाए गए रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप, बैकलाइट और फॉग लाइट की मानक के अनुसार जांच की गई। अधिकारियों ने वाहन चालकों को बताया कि रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप और लाइटें विशेषकर रात और कोहरे के समय दुर्घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। साथ ही वाहन चालकों को सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया। चेकिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.