जहानाबाद, फरवरी 22 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा रविवार को शहर के कारगिल चौक के समीप एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रेजांगला कलश यात्रा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय यादव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सेवानिवृत आईएएस गोरेलाल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के लोग चाहे किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े हों, लेकिन समाज के विकास के लिए सभी को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है, इसलिए इस दिशा में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रदेश अध्यक्ष ने समाज की राजनीतिक भागीदारी को और अध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.