नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- समुद्र में अगर कोई सैकड़ों साल पुराना पानी का जहाज मिल जाए तो शायद आश्चर्य ना हो लेकिन अगर ऐसा ही जहाज रेगिस्तान में रेत के नीचे दबा मिले तो यह जरूर हैरान करने वाली घटना है। अफ्रीका के नामीबिया रेगिस्तान में एक बेहद पुराना जहाज पाया गया है जिसमें अकूत खजाना भरा हुआ था। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह 500 साल पुराना पुर्तगाली जहाज है जो कि अटलांटिक महासागर के रास्ते व्यापार के लिए निकला था। हालांकि किसी अनहोनी की वजह से जहाज डूब गया। पुरातत्विदों ने बताया कि आज यहां से समंदर काफी दूर है लेकिन पहले यहां तक समंदर की लहरें टकराती रहती थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2008 मे खनन के लिए यहां से समुद्री पानी को हटाया जा रहा था। उस समय यहां बड़ा लकड़ी का ढांचा पाया गया। जब खुदाई आगे बढ़ी तो यह जहाज के शक्ल में आ गया। इस जहाज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.