बोकारो, फरवरी 2 -- बेरमो। तेनुघाट के प्रसिद्ध अधिवक्ता स्व अनंत मोहन सिन्हा की धर्मपत्नी सह पूर्व मुखिया रेखा सिंहा को चित्रगुप्त महा परिवार बोकारो जिला महिला समिति का अध्यक्ष चुना गया है। चित्रगुप्त महा परिवार बोकारो के मुख्य संरक्षक जयशंकर जयपुरिया, सलाहकार अरुण सिंहा, भैया प्रीतम आदि ने उनको मनोनयन का पत्र प्रदान किया। सभी ने आशा जताई है कि रेखा सिंहा महिला समिति को मजबूती प्रदान करेगी और जिले की महिलाओं को एक सूत्र में लाएगी। सभी ने उनको बधाई दी। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रतन लाल, संजय सिंहा, प्रमोद सिंहा, विपिन सिन्हा, विजय सिंहा व बिट्टू सिंहा सहित कई थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...