नई दिल्ली। गौरव त्यागी, फरवरी 20 -- दिल्ली का ताज पहली बार विधायक बनी रेखा गुप्ता के सिर पर होगा। भाजपा आलाकमान का यह फैसला महिला मतदाताओं पर बड़ा दांव है। दिल्ली में महिला सीएम बनाकर भाजपा ने दिल्ली के साथ-साथ पूरे देश में महिला मतदाताओं को साधने का प्रयास किया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने इस बार मतदान में पुरुषों को पीछे छोड़ दिया था। 40 सीटों पर महिलाओं का मत प्रतिशत पुरुषों से ज्यादा रहा था। रेखा गुप्ता दिल्ली में चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। यह भी पढ़ें- दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता संग ये 6 मंत्री भी ले सकते हैं शपथ, कौन-कौन शामिल शालीमार बाग से विधायक बनीं रेखा गुप्ता को भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया। देश में वे इस समय भाजपा की एकमात्र महिला सीएम होंगी। रेखा गुप्ता के सहारे भाजपा पूरे देश में महिलाओं को संदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.