मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर। रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनाए जाने पर जिला भाजपा के नेताओं ने बधाई दी है। बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा। कहा कि भाजपा हमेशा नारी सशक्तीकरण की दिशा में कार्यरत रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह समेत सभी शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा हर वर्ग के कल्याण एवं विकास की योजना पर कार्यरत है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली को दुनिया की शीर्ष राजधानियों में से एक बनाने का संकल्प लिया है। उस दिशा में रेखा गुप्ता समर्पण भाव से कार्य करेंगी। वह देश की राजनीति में रोल मॉडल साबित होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...