पटना, फरवरी 20 -- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि रेखा गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही बिहार-यूपी के लोगों को उत्साहजनक संदेश दिए हैं। साथ ही सभी वादे पूरा करने का विश्वास दिलाया है। गुरुवार को राजधानी दिल्ली की ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित समारोह के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री गुप्ता ने शपथ ग्रहण के समय मधुबनी प्रिंट वाली साड़ी पहनी और बक्सर (बिहार) के रहने वाले पंकज सिंह को भी सात सदस्यीय कैबिनेट में अपना सहयोगी बनाया। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह से ही साफ हो गया कि अब दिल्ली में बिहार के लोगों को सम्मान मिलेगा और यमुना का निर्मलीकरण शीघ्र पूरा होगा। उन्होंने दिल्ली सरकार के गठन में सभी वर्गों के सम्मान का ध्यान रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व को धन्यवाद दिया।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.